मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (Madhya Pradesh General Knowledge):
मध्य प्रदेश राज्य का गठन 01 नवंबर 1956 को हुआ था। मध्य प्रदेश राज्य का राज्य दिवस 01 नवंबर को मनाया जाता है। मध्य प्रदेश राज्य का वर्तमान स्वरूप 01 नवम्बर 2000 को सामने आया।
राज्य पुनर्गठन आयोग 1956 के आधार पर दिसम्बर 1953 में मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया। 30 सितम्बर 1955 की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया। जिसमे मध्य भारत, विंध्य प्रदेश, भोपाल राज्य को मिलाकर मध्य प्रदेश और मराठी भाषी क्षेत्र को बोम्बे स्टेट (महाराष्ट्र) को दिया गया।
भारत के मध्य में स्थित होने के कारण मध्य प्रदेश कहलाया (पंडित जवाहर लाल नेहरू दुवारा नामकरण किया गया। ) । मध्य प्रदेश को निम्न नामो से भी जाना जाता है :--
१. नदियों का मायका,
२. सोयाबीन राज्य,
3. टाइगर स्टेट,
४. हदय प्रदेश।
मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी " भोपाल" है। मध्य प्रदेश राज्य का उच्च न्यायलय " जबलपुर है। मध्य प्रदेश राज्य के उच्च न्यायलय की खंडपीठे " ग्वालियर और इंदौर" में स्थापित है
क्षेत्रफल की दृष्टी से मध्य प्रदेश राज्य का देश में दूसरा स्थान लगता है। मध्य प्रदेश राज्य की ऊर्जा राजधानी "सिंगरोली" को कहा जाता है। मध्य प्रदेश राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी "पंचमढ़ी" है। मध्य प्रदेश
राज्य के औद्योगिक राजधानी "इंदौर (खेडा गाव )" है। मध्य प्रदेश राज्य का डेट्रायट " पीथमपुर (धार)" को कहा जाता है। मध्य प्रदेश राज्य के राजभाषा "हिंदी" है।
मध्य प्रदेश राज्य की बोलियाँ -------- गौड़ी, निमाड़ी, मालवी, बुन्देलखंडी, बघेली है।
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पशु ------- बारहसिंगा ( ब्रेडरी जाति ) .
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पक्षी ------- दूधराज (पैराडाइज फ्लाईकेयर)
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय वृक्ष ------- बरगद का पेड़ है।
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पशु, राजकीय पक्षी, राजकीय वृक्ष 01 नवम्बर 1983 को 25 वी वर्षगाठ पर घोषित किया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य का राज्य पुष्प ------- सफेद लिली
मध्य प्रदेश राज्य का राज्य खेल ------- मलखम्ब
मध्य प्रदेश राज्य की राज्य मछली ----- महाशीर
मध्य प्रदेश राज्य का राज्य नृत्य -------- राई
मध्य प्रदेश राज्य का राज्य नाट्य ------ माचा
मध्य प्रदेश राज्य की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्यों की संख्या 05 है जो इस प्रकार है:--
१. राजस्थान,
२. उत्तर प्रदेश,
३. गुजरात,
4. महारष्ट्र और
५. छत्तीसगढ़
नोट:--
PART- (A):
मध्य प्रदेश राज्य की सीमा सबसे कम गुजरात राज्य से और सर्वाधिक सीमा राजस्थान राज्य से लगती है। मध्य प्रदेश राज्य की भौगोलिक सीमा उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, पूर्व में छत्तीसगढ़ और पश्चिम में गुजरात वा राजस्थान है।
मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल 3,08, 252 वर्ग किलोमीटर है। (अमरकंटक की किरार घटी विवाद के कारण कुछ जगह क्षेत्रफल 3,08, 245 वर्ग किलोमीटर भी मिलता है। )
मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टी से देश में दूसरा स्थान है। मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल देश के क्षेत्रफल का 9.38 प्रतिशत के बराबर है। मध्य प्रदेश राज्य की लम्बाई उत्तर से दक्षिण तक "605" किलोमीटर है तथा मध्य प्रदेश राज्य की चौडाई पूर्व से पश्चिम की ओर "870" किलोमीटर है।
मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा की सीटे '230 " है। मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित सीटों की सख्या "35" है और अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित सीटों की सख्या "47" है।
मध्य प्रदेश राज्य में लोकसभा में सीटें "29" है। मध्य प्रदेश राज्य में लोकसभा में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित सीटों की सख्या "04" है और अनुसूचित जनजाति के लिये लोकसभा में आरक्षित सीटों की सख्या "06" है।
मध्य प्रदेश राज्य में राज्यसभा की सीटों की संख्या "11" है। मध्य प्रदेश राज्य में संभागो की संख्या "10" है। मध्य प्रदेश राज्य में जिलो की संख्या "53" है। मध्य प्रदेश राज्य की जलवायु समशीतोष्ण मानसूनी है।
टीकमगढ़ ज़िले से अलग होकर "निवाड़ी ज़िले" को बनाया गया है। "निवाड़ी ज़िले" को 1 अक्टूबर 2018 को एक नये ज़िले के रूप में गठित किया गया। यह मध्य प्रदेश राज्य का 52वाँ ज़िला है । "निवाड़ी ज़िले" के तहत पृथ्वीपुर तहसील में "56" पंचायतें, निवाड़ी में "54" पंचायतें,और ओरछा में "17" पंचायतें शामिल है । "निवाड़ी ज़िले" में कुल "127" ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। "निवाड़ी
ज़िले" जनसंख्या वा क्षेत्रफल दोनों की दृष्टी से मध्य प्रदेश राज्य का "सबसे छोटा ज़िला" है।"निवाड़ी ज़िले" के प्रथम कलेक्टर "श्री अक्षय सिंह" तथा प्रथम पुलिस अधीक्षक "मुकेश श्रीवास्तव" है । "ओरछा" नगर "बेतवा नदी" बसा है जो "निवाड़ी ज़िले" में आता है। "निवाड़ी ज़िले" का क्षेत्रफल 1318 वग॔ किलोमीटर है।
PART- (B):
M.P. का नया जिला : मऊगंज (Mauganj):
53 वा जिला मऊगंज (Mauganj),
रीवा जिले से अलग करके बनाया गया।
मऊगंज को मध्य प्रदेश का 53 वा जिला बनाने की घोषणा हमारे वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च 2023 को की। और कहाँ कि मऊगंज में 15 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा।मऊगंज को जिला बनाने की पहली बार मांग 1982 में हुई थी,
वर्तमान मऊगंज जिले में चार तहसीलों को समाहित किया गया है जो इस प्रकार से है :
01. हनुमाना 443 गांव
02. नईगढ़ी चार 382 या 313 सीट
03. मऊगंज 341 या 344
04. देवतालाब
नया जिला मऊगंज के अलग होने से पहले रीवा जिले में 11 तहसीलें आती थी। वर्तमान में रीवा में 8 तहसीलें हैं तथा मऊगंज में 4 तहसीलें है। रीवा जिले के डिवाइड के पहले रीवा जिले में सबसे बड़ी तहसील हनुमाना थी क्षेत्रफल की दृष्टि से।
मऊगंज में दो विधानसभा क्षेत्र बनाए गए हैं:
01. मऊगंज और
02. देवतालाब
मऊगंज की क्षेत्रीय भाषा : बघेली है ,
मऊगंज जिले का संभाग रीवा संभाग है,
पहले रीवा संभाग में 04 (सतना, रीवा, सीधी, और सिंगरौली) जिले आते थे।
अब नया जिला मऊगंज बनने से रीवा संभाग में 05 जिले आते हैं जो इस प्रकार से है : सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज।
मध्यप्रदेश का नया जिला मऊगंज "उत्तर प्रदेश" की सीमा से स्पर्श करता है।
मऊगंज का इतिहास:
11वीं शताब्दी में मऊगंज में "मऊ राजवंश" के कबीलों का शासन हुआ करता था, जो कि सेंगर राजाओं ( राजपूतों) के अधीन थे।
मऊगंज का पुराना नाम "मऊ राज" था।
सेंगर इस क्षेत्र में "जालौन" से आए थे और इस राज्य पर शासन करके इसे कलचुरियों से बचाया था।
14 वीं शताब्दी में बघेलों ने "मऊ राज" में आक्रमण किया और बघेला और सेंगर के बीच में "मऊ का युद्ध" हुआ, जिसमें सेंगर हारकर भाग गए और कुछ दूर जाकर नये किले बनाकर रहने लगे, जिसे नईगढ़ी कहा जाता है।
मऊ के युद्ध के बाद बघेलों ने महू राज को अपने अधीन कर लिया और तब से मऊगंज रीवा जिले में आने लगा।
मऊगंज की भौगोलिक स्थिति:
मऊगंज में तहसील : 04 हैं।
जिला मऊगंज रीवा संभाग में आता है।
"बहुती जलप्रपात" मऊगंज में स्थित है।
बहुति जलप्रपात सेलर नदी पर स्थित है जो कि बीहड़ नदी पर मिलता है।
बीहड़ नदी, टोंस/तोंस नदी की सहायक नदी है।
बहुति जलप्रपात की चौड़ाई 198 मीटर (650 फुट) है।
मऊगंज के पर्यटक स्थल:
बहुति जलप्रपात
महादेव मंदिर
हनुमान मंदिर, देवधारा
अष्टभुजी मंदिर
राम जानकी मंदिर
आलोपन मंदिर
बहौली हनुमान मंदिर
थड़ी पथार देवी मंदिर
2011 की जनगणना के अनुसार मऊगंज जिले की :
जनसंख्या : 55,090
पुरुष जनसंख्या : 28,513 और
महिला जनसंख्या: 26,577 है
गिरीश गौतम:
मध्य प्रदेश की विधानसभा के स्पीकर बने जो कि रीवा राज्य से संबंधित है।
इन्होंने 22 फरवरी 2021 कोपद भार संभाला।
विधानसभा क्षेत्र: देवतालाब
से उनका जन्म 28 मार्च 1953 को रीवा में हुआ था।
गिरीश गौतम दो बार विधानसभा के मेंबर भी रहे है। और आगें जाने अगले लेख में (Know more in the next article)
मध्य प्रदेश राज्य के संभाग और जिलों के नाम
संभागों के नाम | जिलों के नाम | जिलों की कुल संख्या |
---|---|---|
इंदौर | इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन (पश्चिम निमाड़), खंडवा (पूर्व निमाड़), बड़वानी, बुरहानपुर | 08 |
उज्जैन | उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, देवास | 07 |
ग्वालियर | ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर | 05 |
चम्बल | मुरैना, भिंड, श्योपुर | 03 |
रीवा | रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज (Mauganj) | 05 |
शहडोल | शहडोल, उमरिया, अनूपपुर | 03 |
सागर | सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी ज़िले (टीकमगढ़ ज़िले से अलग होकर) | 06 |
भोपाल | भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा | 05 |
नर्मदापुरम | होशंगाबाद, हरदा, बैतूल | 03 |
जबलपुर | जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, कटनी, डिंडोरी | 08 |
और अधिक जाने (Know more):
मध्य-प्रदेश-GK-प्री-स्टडी नोट्स (Madhya Pradesh GK Pre Study Notes)
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्री स्टडी भाग- एक ( Madhya Pradesh General Knowledge Pre Study Part One)
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्री स्टडी भाग दो ( Madhya Pradesh General Knowledge Pre Study Part Two)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें