Bharti Study Online India | Bharti Study Online M.P.|Online Study

Breaking

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

कंप्यूटर (संगणक) के विकास का संक्षिप्त इतिहास और पूर्ण कंप्यूटर जीके नोट्स (Brief History of Development of Computer and Complete Computer GK Notes)

 


कंप्यूटर (संगणक) के विकास का संक्षिप्त इतिहास और पूर्ण कंप्यूटर जीके नोट्स (Brief History of Development of Computer and Complete Computer GK Notes)




कंप्यूटर (संगणक) के विकास का संक्षिप्त इतिहास और कंप्यूटर GK नोट्स भाग एक (Brief History of Development of Computer and Computer GK Notes Part One)



कम्प्यूटर:

कम्प्यूटर एक ऐसा विद्युत उपकरण है जो दिए गए निर्देशों का विश्लेषण करता है और विश्लेषण के पश्चात् उत्तर /परिणाम (आउटपुट ) प्रदान करता है। "कंप्यूटर एक इलेक्ट्रानिक मशीन है जो डाटा और निर्देशों को इनपुट के रूप इ ग्रहण करता है उनका विश्लेषण करता है और आवश्यक परिणामो को निर्धारित प्रारूपों में आउटपुट के रूप में प्राप्त होते है"


                  डाटा ======> प्रक्रिया =====>सूचना
                  Input======>Process=====>Output


कम्प्यूटर के लाभ :

                 कम्प्यूटर संचार का सबसे अच्छा माध्यम है इससे किसी भी संसाधन को साझा करने में आसानी होती है। यह सभी प्रकार की फाइल को साझा करने का बेहतरीन डिवाईस है।  यह एक सस्ता यंत्र है। इससे समय की बचत होती है। इसमे डोक्युमेंट रखने के लिये बहुत जगह होती है।

 
कम्प्यूटर की हानि :

               गलत तरीके से उपयोग करने पर समय की बर्बादी होती है। इससे शारीरिक गतिविधियों में कामी होती है। रक्त परिसंचरण सही से नहीं हो पता है। ज्यदा भोजन खाना और मोटापा बढ़ता है। कमर और सिर में दर्द की शिकायत होती है।  आखों में कमजोरी का होना। अनिद्रा की असुविधा होना।

 
कंप्यूटर का अर्थ :

01. COMPUTER का अर्थ है --

C__ Commonly (सामान्य रूप से )

O__ Operator (चालाने बाला)

M__ Machine (यंत्र)

P__ Particular (मुख्य रूप से)

U__ User (प्रयोग करने बाला )

T__ Trace (व्यवसाय)

E__ Ecucator (शिक्षा देने बाला)

R__ Research (खोज)


02. कंप्यूटर का पितामह (grand father of computer) "चार्ल्स बेबेज" को कहा जाता है।

03. कंप्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान "न्यूमान" का है।
 
04. विश्व के प्रथम इलेक्ट्रोनिक डिजिटल कंप्यूटर (Electronic Digital Computer) का नाम "एनीयक" है।
 
05. भारत में नई कंप्यूटर नीति की घोषणा नवम्बर 1984 में की गयी थी। आगे और अधिक जानें (Know more):





कंप्यूटर के प्रकार हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर GK नोट्स भाग दो (Types of Computer Hardware and Software and Computer GK Notes Part Two)




कंप्यूटर के प्रकार हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ((Types of Computer Hardware and Software):


कंप्यूटर को मुख्यतः दो भागों में बांटा जा सकता है हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर 

हार्डवेयर वे सभी उपकरण जिन्हें हाथों द्वारा छुआ जा सकता है और आंखों द्वारा देखा जा सकता है उन्हें हम हार्डवेयर कहते हैं कंप्यूटर हार्डवेयर के 3 भाग होते हैं।


 कंप्यूटर पर कार्य करने के लिए कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते हैं जिन्हे  कमांड कहते हैं तथा बहुत सारे निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहते हैं। संक्षेप में प्रोग्राम का वह समूह जो कंप्यूटर की कार्य प्रणाली को नियंत्रित करता है सॉफ्टवेयर कहलाता है सॉफ्टवेयर को मुख्यतः दो भागों में बांटा गया है। 



हार्डवेयर :-

वे सभी उपकरण जिन्हें हाथों द्वारा छुआ जा सकता है और आंखों के द्वारा देखा जा सकता है उन्हें हार्डवेयर कहा जाता है। 
हार्डवेयर के 3 भाग होते हैं:-
(01): इनपुट डिवाइस:

 कंप्यूटर से संबंधित बे सभी उपकरण जिनके द्वारा कंप्यूटर को निर्देश प्रदान किया जाता है उन्हें इनपुट डिवाइस कहते हैं। जैसे माउस, कीबोर्ड............. आदि। 

माउस:- 

माउस एक ऐसा यंत्र है जिसे हाथों का इस्तेमाल करके कंप्यूटर को नियंत्रित किया जाता है और निर्देश दिया जाता है। इसमें मुख्यता दो या तीन बटन होते हैं। कंप्यूटर पर अधिकतर कार्यों के लिए बाय बटन का प्रयोग किया जाता है । अतिरिक्त प्राविधानों के लिए कभी-कभी दाएं ने बटन  का प्रयोग किया जाता है।   स्क्रीन पर एक तीर का निशान दिखाई देता है जो  माउस द्वारा नियंत्रित होता है ऐसे "माउस पॉइंट" कहते हैं यह एक तार द्वारा कंप्यूटर से जुड़ा होता है। यह सामान्यत: तीन प्रकार के होते हैं -वायरलेस, आप्टिकल,  मैकेनिकल। आगे और अधिक जानें (Know more):





कंप्यूटर के प्रकार हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर GK नोट्स भाग तीन (Types of Computer Hardware and Software and Computer GK Notes Part Three)


कीबोर्ड :-

यह एक इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आकार का होता है और इसे कंप्यूटर के साथ डाटा इनपुट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। हिंदी, अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा हेतु संबंधित सॉफ्टवेयर की सहायता से एक ही कीबोर्ड का प्रयोग किया जाता है। 

प्रारंभ में प्रयुक्त कीबोर्ड में केवल 84 बटन कीज होती थी परंतु पेंटीयम प्रोसेसर वाले कंप्यूटर के साथ प्रयोग किए जाने वाले कीबोर्ड में कम से कम 107 कीज  होती है। 


कीबोर्ड की कुछ  कीज निम्न है :-

टाइपराइटर कीज -

 A से Z, 0 से 9 तथा विशेष चिन्ह जैसे  ~,@,#,$,%,&,*,(,),_  आदि होते हैं इन्हें एल्फान्यूमैरिक  भी कहते हैं। 


 फंक्शन कीज (Function Key):

 ये F1 से लेकर F12  तक होती है तथा हम इसे हॉट कीज कहते हैं। अलग-अलग सॉफ्टवेयर में एक निश्चित कार्य इनके द्वारा किए जाते हैं। 


टैब कीज (Tab Key): 

 इसके द्वारा शब्दों के बीच में एक निश्चित जगह दी जाती है, इस जगह को अपनी सुविधा अनुसार सेट कर सकते हैं। बाई डिफॉल्ट यानी कंप्यूटर की आटोमेटिक सेटिंग आधा इंच की होती है। इसके द्वारा विंडोज में डायलॉग बॉक्स में ऑप्शन चुनने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। 


कैप्स लॉक कीज (Caps Lock): 

इस को दबाने से अंग्रेजी में की-बोर्ड कैपिटल लेटर छपता है और हिंदी मेंयह कीज पर  बने दो शब्दों में से ऊपर वाले शब्द को छापता है। यह एक ऑन- ऑफ स्विच  है जो एक बार  दबाने से ऑन तथा दुबारा दबाने से ऑफ हो जाता है। आगे और अधिक जानें (Know more):





और अधिक जाने (Know more):





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bharti Study Online