खेल -कूदो में यहां पर हम सभी प्रमुख खेल, खिलाड़ी, कप और ट्राफियां के बारे में बताने जा रहे है जिससे सभी परीक्षाओ में काम से काम दो या तीन प्रश्न पूछे जाते है। यहां पर हम सभी प्रमुख्य खेलो की प्रारम्भिक शुरूआत कहा से हुई है और खेलो से सम्बन्धित शब्दावली के बारे बतलायेंगे की कौन सा शब्द किस खेल से सम्बन्धित है।
क्रिकेट खेल से संबंधित महत्वपूर्ण GK नोट्स (Important GK Notes related to Cricket game )
क्रिकेट का सम्बन्ध स्कॉटिश खेल "कैट एंड डॉग" से है, जिसे 13 वी शताब्दी में "हैण्ड इन एंड हैण्ड आउट" कहा जाता था। जिस तरह का क्रिकेट आज खेला जाता है उसकी उत्तपत्ति इंग्लैंड के पूर्व प्रान्त में हुई थी।
खेल विशेषज्ञों के अनुसार पहली बार क्रिकेट केंट में सन 1300 में खेला गया था। हैमबलडन क्लव जिसकी स्थापना 1750 मे हुई थी, ने बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान क्रिकेट में दिया है। इसका स्थान मैरीलिबोंन क्रिकेट क्लव (ऍम. सी. सी.) ने ग्रहण कर लिया, जिसका मुख्यालय लॉर्ड्स (लन्दन) है।
सन 1873 में इंग्लैंड में आफिशियल काउंटी चैम्पियनशिप की शुरूआत हुई जो की बाद में अंतर्राष्ट्रीय खेल बन गया। इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेस (आई. सी. सी.) की स्थापना सन 1909 में हुई। ओस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला आयफिशियल मैच 1877 में खेला गया। 1956 में" इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेस" का नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कॉन्फ्रेस कर दिया गया।
भारत में क्रिकेट की शुरूआत अंग्रेजो दुवारा 18वी शादी में की गयी। सर्वप्रथम 1886 में भारत की एक पारसी टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया। सन 1935 में कई प्रिंसों, एच्. डी. ग्रांट - गोवन और ए. एस.डी. के प्रयास से भारत में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रणजी ट्राफी की शुरूआत हुई। भारत ने अपना पहला अधिकारिक मैच 1932 मे इंग्लैंड के विरूध्द खेला था। ओस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का राष्ट्रीय खेल क्रिकेट है। और अधिक जाने
फुटबॉल खेल- कूदो (Sports)से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
वैसे तो आधुनिक फुटबॉल की शुरुआत इंग्लैंड में हूंई परंतु पुराने जमाने में यही विभिन्न रूपों में पूरे संसार में खेला जाता था।थ्रीग (Thring)और डेवीटन (Dewinton) द्वारा फुटबॉल के नियम बनाने का प्रयास किया गया।
फुटबॉल का पहला नियम 1862 में बना और किसी को 1863 में फिर से सुधारा गया। 1863 में ही "फुटबॉल एसोसिएशन आफ इंग्लैंड" की स्थापना हुई और 1864 में नये नियम बने। फुटबॉल का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया।
सात राष्ट्रों ने मिलकर 21 मई 1904 को फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की स्थापना की। फीफा ने सर्वप्रथम 1930 में (उरुग्वे) माटिविडियो में वर्ल्ड कप फुटबॉल का आयोजन किया। इस वर्ल्ड कप को जो कि जूल्स रिमेट ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है (जो कि फीफा के अध्यक्ष के नाम पर था) को ओलंपिक चैंपियन उरूग्वे ने जीता था।
भारत में फुटबॉल की शुरुआत ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई। भारत ने सर्वप्रथम 1948 में ओलंपिक में हिस्सा लिया था जो कि इंग्लैंड में हुआ था। भारत में 1956 के ओलंपिक खेल में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
भारत में प्रथम एशियाई खेल 1951 में नई दिल्ली में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। खिलाड़ियों की संख्या -11 होती थी। मैदान -आयताकार -लंबाई 91 से 120 मीटर, चौड़ाई 45 से 91 मीटर। गोल पोस्ट की चौड़ाई- लंबाई 91 से 120 मीटर, चौड़ाई 45 से 91 मीटर।
गोल पोस्ट की चौड़ाई- 8 गज तथा ऊंचाई(जमीन से ऊपर) - 8 फीट।पेनल्टी स्पॉट - गोल लाइन से 12 गज। गोल एरिया - 6 गज। पेनल्टी एरिया -18 गज। पेनल्टी एरिया पर सर्किल - पेनल्टी स्पॉट से 10 गज की त्रिज्या लेकर। अंदर आने वाले आयत की लंबाई - 20 गज ।फुटबॉल की परिधि 27- 28 इंच और बजन 16 औंस (396-433 ग्राम) । खेलने की अवधि 90 मिनट, 45 - 45 मिनट के दो हॉफ। संचालन टॉफी के रेफरी द्वारा होता है। और अधिक जाने
हॉकी खेल- कूदो (Sports)से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
इसकी उत्पत्ति एशिया महादीप से हुई है। 2000 ईसा पूर्व दूसरा चलन पर्शिया (Persia) आधुनिक ईरान में हुआ था आधुनिक हॉकी की शुरुआत इंग्लैंड में हुई किंतु "हरलिंग" (Hurling) को इसका पूर्वज माना जाता है।
पहला हॉकी क्लब ब्लैरीथ में 1861 में स्थापित किया गया। स्टिक ओक का बना होता था तथा बॉल घनाकार और कॉर्नर गोलाकार होता था। सन 1885 में एडवर्ड-III ने इस खेल पर रोक लगाने के लिए दो कानून पास किए। इस खेल को मानक रूप में विंबलडन हॉकी क्लब ने 1883 ईस्वी में पहुंचाया।
पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1895 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेला गया। 1908 में पहली बार इसे आधुनिक ओलंपिक खेल में शामिल किया गया। भारत में पहला हॉकी क्लब 1885- 86 में कलकत्ता में और उसके बाद (बम्बे) मुंबई तथा पंजाब में स्थापित किया गया।
बंगाल हॉकी जो कि भारत का पहला एसोसिएशन है 1908 में बना। भारत में ओलंपिक खेल में सर्वप्रथम 1928 में हिस्सा लिया जो एम्स्टर्डम में हुआ था।भारत में पहला महिला हॉकी मैच सन 1967 जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया।
भारत ने महिला हॉकी टीम ने 1982 में नई दिल्ही एशियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक निम्न जगहों पर लिया, जो इस प्रकार है:-
नवा -1928 एमस्टरडम (हॉलैंड)
दसवाँ - 1932 लॉस एंजेलिस (अमेरिका)
ग्यारहवाँ - 1936 बर्लिन (जर्मनी)
चौदहवाँ -1948 लंदन (इंग्लैंड)
पन्द्रहवाँ -1952 हेलासिंकी (फिनलैंड)
सोलहवाँ -1956 मेलबॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
अठारहवाँ -1964 टोक्यो (जापान)
वाइसवा - 1980 मास्को (तत्कालीन सोवियत संघ)
स्टिक कानिचला सिरा लकड़ी का बना होना चाहिए। इससे कोई तेज सिरा या खतरनाक बनावट नहीं होना चाहिए। स्टिक का भजन 28 औंस से ज्यादा और 12 औंस से कम नहीं होना चाहिए। इसकी बनावट इस तरह होना चाहिए कि यह 5.10 सेंटीमीटर के ब्यास वाले रिंग से पास हो जाए। खेल की अवधि 70 मिनट की होती है, 35 मिनट का एक हॉफ होना चाहिए, मैच का संचालन एंपायरों द्वारा किया जाता है। और अधिक जाने
और अधिक जाने (Know more):
हॉकी खेल से संबंधित महत्वपूर्ण GK नोट्स भाग एक (Important GK Notes related to Hockey game Part One)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें