Bharti Study Online India | Bharti Study Online M.P.|Online Study

Breaking

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्री स्टडी भाग पांचवा ( Madhya Pradesh General Knowledge Pre Study Part Fifth)

 




मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य (Madhya Pradesh General Knowledge Important Facts) :


मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर में नगरीय अपशिष्ट से बहुउपयोगी जैविक खाद बनाने का संयंत्र स्थापित किया गया है। 


राष्ट्रीय विधि संस्थान की स्थापना मध्यप्रदेश के भोपाल में की गयी  हैं। 


मध्यप्रदेश राज्य में अंत्योदय योजना की शुरुआत ईटखेड़ी गांव भोपाल से की गई थी। 


 मध्य प्रदेश का प्रथम प्रोजेक्ट टाइगर वाला राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली राष्ट्रीय उधान है इसकी स्थापना 1974 में की गई। 


सबसे बड़ा भौतिक विभाग, प्रदेश का अन्य  भंडार मालवा का पठार है। 


 सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान पचमढ़ी महादेव पहाड़ी (199 सेंटीमीटर वर्षा होती) है। 


 सबसे कम वर्षा वाला स्थान भिंड (55 सेंटीमीटर वर्षा होती) है। 



सर्वाधिक तापमान वाला स्थान मध्य प्रदेश में गंजबासौदा है। जिसका तापमान 49.9  डिग्री सेल्सियस होता है। 



जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला इंदौर है और सबसे छोटा जिला हरदा है। 


गोकुल गांव योजना अकबरपुर  भोपाल से शुरू की गई। 


अयोध्या नगरी योजना राहुलनगर भोपाल से शुरू की गई। 


 राज्य का एकमात्र  "सैनिक स्कूल" मध्य प्रदेश राज्य के रीवा  जिले में है। 


 इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की स्थापना मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर में विश्व बैंक की सहायता से की  जा रही  है। 


मध्य प्रदेश राज्य के "खंडवा" जिले में विश्व बैंक की सहायता से माइक्रो अर्थक्वेक रिकॉर्डर लगाया जा रहा है। 


मध्य प्रदेश राज्य में खजुराहो के मंदिरों का समूह, सांची के बौद्ध स्तूपों का समूह, भीमबेटका के शैलाश्रय  एवं शैलचित्र का समूह को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत में शामिल किए गए प्रमुख स्थल स्मारक है। 



मध्यप्रदेश में फूडपार्क :-

मनेरी फूडपार्क मध्यप्रदेश के मंडला जिले में स्थित है। 


बोरगांव फूडपार्क मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित हैं। 


मालनपुर फूडपार्क मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित है। 


निमरानी फूडपार्क मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित है। 


जगाखेड़ी फूडपार्क मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है। 


बाबई फूडपार्क मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। 


पिपरिया फूडपार्क मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। 



मध्य प्रदेश में जिलों का गठन सर्वप्रथम 26 जनवरी 1972 को भोपाल और राजनंदगांव जिले बनाए गए। भोपाल जो पूर्व से ही मध्य प्रदेश की राजधानी थी वह  सीहोर जिले की तहसील थी जिसे बाद में जिला बनाया गया। 



1985 में जिला पुनर्गठन आयोग बना जिसकी अनुशंसा अनुसार ही 25 मई 1998 को नए जिले बने जिनमें चार वर्तमान में मध्य प्रदेश में है बड़वानी जिला, श्योपुर जिला, कटनी जिला, डिंडोरी जिला। 


10 जून 1958 को सिहदेव की अनुशंसा पर 6 नए जिले बने उनमें से तीन वर्तमान मध्यप्रदेश में है उमरिया जिला, हरदा जिला, नीमच जिला।  



15 अगस्त 2003 को 3 नए जिले और बनाए गए अशोकनगर जिला,  अनूपपुर जिला, बुरहानपुर जिला। 


17 मई 2008 को झाबुआ जिले से पृथक करके अलीराजपुर जिला बनाया गया। 


24 मई 2008 को सीधी जिले से पृथक करके सिंगरौली जिला बनाया गया। 


15 अगस्त 2013 को आगर मालवा मध्य प्रदेश का 51 जिला बनाया गया जिसे  शाजापुर जिले से पृथक्क करके  बनाया गया। 


 होशंगाबाद संभाग का नाम बदलकर नर्मदा पुरम कर दिया गया। 


मध्य प्रदेश अब तक 4 बार लगातार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य है। 


मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा "बदवार/गुढ़" जिला रीवा में स्थापित किया जा रहा है। 


मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर देश के सबसे तेजी से बढ़ते हुए विकासशील राज्यों की श्रेणी में आ गया है।
 

देश और  मध्य प्रदेश का पहला शौर्य स्मारक (62 फीट ऊंचा ) भोपाल में स्थापित किया गया है। 


आनंद विभाग का गठन करने वाला मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है। और आगें जाने अगले लेख में (Know more in the next article)


और अधिक जाने (Know more):









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bharti Study Online