बुधवार, 5 अप्रैल 2023

Home
कंप्यूटर
कंप्यूटर-GK-नोट्स
सामान्य-अध्ययन
कंप्यूटर के प्रकार हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर GK नोट्स भाग तीन (Types of Computer Hardware and Software and Computer GK Notes Part Three)
कंप्यूटर के प्रकार हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर GK नोट्स भाग तीन (Types of Computer Hardware and Software and Computer GK Notes Part Three)
कंप्यूटर के प्रकार हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर GK नोट्स भाग तीन (Types of Computer Hardware and Software and Computer GK Notes Part Three)
कीबोर्ड :-
यह एक इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आकार का होता है और इसे कंप्यूटर के साथ डाटा इनपुट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। हिंदी, अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा हेतु संबंधित सॉफ्टवेयर की सहायता से एक ही कीबोर्ड का प्रयोग किया जाता है।
प्रारंभ में प्रयुक्त कीबोर्ड में केवल 84 बटन कीज होती थी परंतु पेंटीयम प्रोसेसर वाले कंप्यूटर के साथ प्रयोग किए जाने वाले कीबोर्ड में कम से कम 107 कीज होती है।
कीबोर्ड की कुछ कीज निम्न है :-
टाइपराइटर कीज -
A से Z, 0 से 9 तथा विशेष चिन्ह जैसे ~,@,#,$,%,&,*,(,),_ आदि होते हैं इन्हें एल्फान्यूमैरिक भी कहते हैं।
फंक्शन कीज (Function Key):
ये F1 से लेकर F12 तक होती है तथा हम इसे हॉट कीज कहते हैं। अलग-अलग सॉफ्टवेयर में एक निश्चित कार्य इनके द्वारा किए जाते हैं।
टैब कीज (Tab Key):
इसके द्वारा शब्दों के बीच में एक निश्चित जगह दी जाती है, इस जगह को अपनी सुविधा अनुसार सेट कर सकते हैं। बाई डिफॉल्ट यानी कंप्यूटर की आटोमेटिक सेटिंग आधा इंच की होती है। इसके द्वारा विंडोज में डायलॉग बॉक्स में ऑप्शन चुनने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
कैप्स लॉक कीज (Caps Lock):
इस को दबाने से अंग्रेजी में की-बोर्ड कैपिटल लेटर छपता है और हिंदी मेंयह कीज पर बने दो शब्दों में से ऊपर वाले शब्द को छापता है। यह एक ऑन- ऑफ स्विच है जो एक बार दबाने से ऑन तथा दुबारा दबाने से ऑफ हो जाता है।
शिफ्ट कीज (Shift Keys):
इसे दबाए रखने के बाद किसी भी लेटर को प्रेस करने पर कैपिटल लेटर छपेगा अर्थात यह कैप्स लॉक की तरह कार्य करता है।
कंट्रोल, ऑल्ट कीज (Ctrl, Alt)-
इन्हे हॉट कीज कहा जाता है। यह कंप्यूटर में विभिन्न अन्य कीज के साथ प्रयोग होते हैं और इनके प्रयोग के शॉर्टकट कमांड एक्टिवेट होते हैं। जैसे - Ctr+P = दस्तावेजों को छापने के लिए, Alt+F = फाइल को खोलने के लिए।
एंटर/रिटर्न कीज :-
सामान्यता यह कीज दो कार्यों में प्रयोग होती है जैसे कमांड को एग्जीक्यूट करना (कमांड को प्रोसेस करना) और एम.एस. वर्ड आदि में इस कीज को दबाने से नया पैराग्राफ या नई लाइन प्रारंभ करना।
स्कैनर:-
स्कैनर भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है। यह मुख्यता फोटोस्टेट मशीन की तरह कार्य करता है। जब से निर्देश दिया जाता है तो यह दिए गए दस्तावेजों की हूबहू नकल (स्कैन) करके एक पिक्चर फाइल बनाता है और इसे कंप्यूटर को भेज देता है। फोटोशॉप, पेंट तथा अन्य किसी फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर मैं इसे खोलकर संशोधित किया जा सकता है। इसके द्वारा बनाए गए फाइल को भी ई-मेल में चैट करके भी भेजा जा सकता है।
इसके अतिरिक्त कुछ और इनपुट डिवाइस भी कंप्यूटर में प्रयोग किए जाते हैं, जैसे माइक, वेब कैमरा, जॉय स्टिक, लाईट पेन, टच स्क्रीन ,ग्राफिक टेबलेट, बारकोड आदि।
ऑप्टिकल मार्क रीडर (OMR):
ऑप्टिकल मार्क रीडर एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग परीक्षा की उत्तर पुस्तिका आदि में किया जाता है।
अन्य इनपुट डिवाइस:--
ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन, मैग्नेटिक इंक रीडर, स्मार्ट कार्ड रीडर , बायोमेट्रिक सेंसर।
चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक या पिता कहा जाता है।
2 दिसंबर को प्रतिवर्ष कंप्यूटर का साक्षरता दिवस के रुप में मनाया जाता है।
आधुनिक कंप्यूटर का जनक एलन टूरिन को माना जाता है।
पहला कंप्यूटर आर्किटेक्टर जॉन वॉन न्यूमैन द्वारा 1948 में प्रस्तुत किया गया था।
विश्व का प्रथम पूर्णरूपेण इलेक्ट्रॉनिक अंकी कंप्यूटर एनियैक (1946) था।
1958 में जे.एस. किलवी ने आईसी चिप (इंटीग्रेटेड सर्किट) का आविष्कार किया जिससे कंप्यूटर के आकार छोटे हो गए।
सिद्धार्थ भारत में निर्मित पहला पर्सनल कंप्यूटर है।
एडसेक वह प्रारंभिक ब्रिट्स कंप्यूटर था जो डिजिटल प्रोग्राम पर आधारित था।
पैकमेन नामक प्रसिद्ध कंप्यूटर का उपयोग खेल के लिए किया गया है।
डिजिटल घड़ी में माइक्रो कंप्यूटर पाया जाता है।
इंटीग्रेटेड सर्किट अर्धचालक पदार्थ सिलिकॉन या जर्मेनियम के बने होते हैं।
अंकीय कंप्यूटर का विकास 1944 में आईबीएम द्वारा किया गया था। आगे और अधिक जानें (Know more):
और अधिक जाने (Know more):
Tags
# कंप्यूटर
# कंप्यूटर-GK-नोट्स
# सामान्य-अध्ययन
Share This

About Bharti Study Online
सामान्य-अध्ययन
Labels:
कंप्यूटर,
कंप्यूटर-GK-नोट्स,
सामान्य-अध्ययन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author BHARTI STUDY ONLINE
"BHARTI STUDY ONLINE" भारत के सभी कॉन्पिटिटिव एग्जामों के लिए फ्री में सामान्य ज्ञान की स्टडी को प्रोवाइड कराने वाली एक ऑनलाइन एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर भारत के सभी विद्यार्थियों जो सभी परीक्षाओ जैसे : संघ लोक सेवा आयोग (IAS, IPS, IES... ), राज्य लोग सेवा आयोग (MPPSC, UPPSC etc. ), बैंक, SSC, SI, रेलवे, Teacher etc. के लिए सभी विषयों का संम्पूर्ण पाठ्यक्रम topic by topic अध्ययन सामग्री हिंदी में उपलब्ध होगी। विषयों के नाम जैसे : सामान्य अध्ययन, कम्प्यूटर, इतिहास, भूगोल, लोक प्रशाशन, विज्ञान, गणित, रीजनिंग, सांख्यकी, हिंदी, निबंध, अर्थशारत्र, sports, News, पुरस्कार, संविधान etc.... आदि।
Learn More →
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें